Stock Market Holiday 2025 : भारतीय शेयर बाजार इतने दिन रहेगा बंध जल्दीसे देख लीजिए पूरी लिस्ट

Stock Market Holiday 2025

Stock Market Holiday 2025 ; जिसके चलते शुक्रवार को NSE और BSE में कारोबार नहीं होगा। इस हफ्ते शेयर बाजार सिर्फ 3 दिन ही खुला रहेगा। आइए जानते हैं साल 2025 में शेयर बाजार में कब-कब छुट्टियां हैं। आपको बता दें कि शेयर बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहता है।

1 मई को बंद रहेगा शेयर बाजार

गुड फ्राइडे का त्योहार शुक्रवार यानी 18 अप्रैल को है। जिसके चलते इस दिन शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। 1 मई को भी शेयर बाजार बंद रहेगा। महाराष्ट्र दिवस होने के कारण इस दिन शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। इसके बाद जून और जुलाई महीने में भी शेयर बाजार में कोई छुट्टी नहीं रहेगी। जिसके चलते इन दो महीनों तक शेयर बाजार लगातार खुला रहेगा।

अगस्त महीने में लंबी छुट्टी

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कारण शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। क्योंकि इस बार 15 अगस्त को शुक्रवार है। ऐसे में इस हफ्ते लगातार तीन दिन शेयर बाजार बंद रहेगा। इस महीने की 27 तारीख को गणेश चतुर्थी का त्योहार है। जिसके कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।

अक्टूबर में कई त्योहार

अक्टूबर महीने को त्योहारों का महीना कहा जाता है। पहली छुट्टी 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर होगी। इस दिन शेयर बाजार बंद रहेगा। इसी महीने दिवाली का त्योहार भी मनाया जाता है। दिवाली के कारण 21 और 22 अक्टूबर को शेयर बाजार बंद रहेगा। नवंबर और दिसंबर में एक दिन की छुट्टी है। गुरु नानक जयंती के कारण 5 नवंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा। वहीं, क्रिसमस के त्योहार के कारण 25 दिसंबर को शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। आपको बता दें कि ये वो तारीखें हैं, जब इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment