IMD Rain Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत समेत देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग (IMD) ने 17 अप्रैल तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक अगले पांच से छह दिनों तक पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
IMD Heavy Rain Alert | बारिस का अलर्ट
मौसम का मिजाज (Weather News) लगातार बदल रहा है। पूर्वोत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाएं, ओले और बिजली गिरने का अनुमान जताया है। अपने अपडेट में आईएमडी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बारिश, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में ओले गिरने और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में 13 अप्रैल 2025 की दोपहर से रात के समय तक बिजली, तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है, साथ ही मध्य प्रदेश, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में ओलावृष्टि और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की… pic.twitter.com/2HgDqHimQ0
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 13, 2025
मौसम प्रणाली में परिवर्तन (IMD Rain Alert)
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के उत्तरी भाग में मध्य उष्णकटिबंधीय स्तर पर एक द्रोणिका के रूप में सक्रिय है।
दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जो तेलंगाना और पश्चिमी राजस्थान के मध्य भागों से लेकर दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है। दक्षिणी असम पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
मौसम प्रणालियों का प्रभाव
नई मौसम प्रणाली का पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। मौसम में आए बदलाव के कारण अगले 5 दिनों तक गरज, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।
- 13-14 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।
- 14-16 अप्रैल को असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है।
- 15-16 अप्रैल को ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है।
- 13-14 अप्रैल को मध्य भारत और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
ओलावृष्टि:
झारखंड में 14 से 15 अप्रैल के बीच ओलावृष्टि होने की संभावना है।
अगले 5 दिनों तक दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 5 दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इस अवधि के दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। अगले 3 दिनों तक दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे में गरज, बिजली, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
दैनिक मौसम परिचर्चा (13.04.2025)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 13, 2025
YouTube : https://t.co/x4Ll2XXvDN
Facebook : https://t.co/3quaN8EMtA#imd #india #rain #weatherupdate #weatherforecast #Rainfall #mausam #thunderstorm #hailstorm #heatwave@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/4kU70F4aXz